Oplus_131072
असद अब्बास
ब्यूरोचीफ
एटा
9084067314
एटा।
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ,
एटा जनपद के जिला अध्यक्ष पद हेतु मतदान प्रक्रिया आज दिनांक 11 जनवरी 2026 को जिला पंचायत ज्ञानेश्वर मिश्र परिसर,
एटा में शांतिपूर्वक प्रारंभ हुई।
मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंचे।
प्रत्याशी सनी बाबू ने बताया कि मतदान बूथ पर पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराया जा रहा है
तथा सभी मतदाता अनुशासन के साथ मतदान कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि संघ के सदस्यों में अपने नेतृत्व के चयन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मतदान को लेकर प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मतदान परिणामों को लेकर कर्मचारियों में उत्सुकता बनी हुई है।




