Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
शिक्षा एवं रोजगार

बहन के कहने पर खालिद ने की थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

By HKSNEWS
January 5, 2026

असद अब्बास

ब्यूरोचीफ

एटा

9084067314

 

एटा। प्रॉपर्टी डीलर हामिद अली की हत्या के मामले में 55 दिन बाद जीआरपी ने मुख्य आरोपी खालिद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि अपनी बहन (नगर पालिका सभासद कफील अहमद की पत्नी) के कहने पर उसने एक अन्य साथी से मिलकर हामिद अली की हत्या गोली मारकर की थी।

मारहरा दरवाजा निवासी प्राॅपर्टी डीलर हामिद अली उर्फ पप्पू का शव 8 नवंबर को रेलवे स्टेशन के पास गुड्स प्लेटफॉर्म पर मिला था। मामले में परिजन ने अज्ञात के खिलाफ थाना जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

जीआरपी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से जांच-पड़ताल शुरू की तो पता लगा कि घटना का मुख्य आरोपी नगर पालिका सभासद कफील अहमद का साला खालिद निवासी सुंदर नगरी थाना नंद नगरी शाहदरा दिल्ली का है।

जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इसके साथी शूटर गजानंद पिप्पल उर्फ संजय निवासी कल्याणपुरी को 8 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सीओ जीआरपी आगरा राजेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू की तो उसके साथी शूटर गजानंद पिप्पल उर्फ संजय को रेलवे स्टेशन अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद मुख्य आरोपी खालिद की तलाश शुरू की गई।

 

खालिद रविवार को कासगंज जाने वाले बाईपास पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही जीआरपी ने उसको गिरफ्तार कर लिया। खालिद ने पूछताछ में बताया कि बहन शबनम के कहने पर प्रॉपर्टी डीलर हामिद अली उर्फ पप्पू की हत्या गजानंद पिप्पल के साथ मिलकर की थी।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

एटा थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 01 सटोरिया को 570 रूपये, सट्टा पर्चा व पेन के साथ किया गया गिरफ्तार

धर्मसमाज महाविद्यालय में 29 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला, 20 कंपनियाँ करेंगी चयन
Next

आज दिनाँक 05.01.2026 को जनपदीय मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के चलते दिलायी गयी सजा का विवरण निम्नवत है-*

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews