
एटा। जलेसर में बिजलीघर पर शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ये वीडियो बेरनी बिजलीघर का बताया जा रहा है। विद्युत निगम के अधिकारियों ने मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बिजली घर के एसएसओ, लाइनमैन और भाकियू के पदाधिकारी भी शामिल नजर आ रहे हैं। मेज पर शराब की बोतल और खाने-पीने का सामान रखा है। वीडियो में कर्मचारी शराब के पैग के साथ चीयर्स करते नजर आ रहे हैं। जाम छलकते वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वीडियो के वायरल होते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता ओपी पाल ने बताया कि इस वीडियो से निगम की छवि धूमिल हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलते ही दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरोचीफ
असद अब्बास
9084067314




