मा0 प्रभारी मंत्री का 27 जुलाई का भ्रमण कार्यक्रम
अलीगढ़ : मा० मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उत्तर प्रदेश और जनपद प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी सोमवार 27 जुलाई को अलीगढ़ भ्रमण पर रहेंगे।
अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन सौरभ भट्ट ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा0 मंत्री पूर्वान्ह 11 बजे कलैक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था, राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करने के उपरांत सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे।
उन्होंने बताया कि मा0 मंत्री जी द्वारा सर्किट हाउस सभागार में अपरान्ह 01 बजे से जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक की जाएगी और अपरान्ह 02ः45 बजे स्थित गौशाला का निरीक्षण किया जाएगा। मा0 मंत्री जी अपरान्ह 03ः15 बजे से डायट को ’’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’’ के रूप में विकसित किये जाने के निर्माण कार्य की परियोजना एवं सांय 04ः20 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इग्लास का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत सांय 05 बजे मथुरा के लिए प्रस्थान करेंगे।