Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास

राजस्व वृद्धि व स्टाम्प चोरी रोकने को प्रशासन सक्रिय

By HKSNEWS
November 7, 2025

 

जिला कलक्टर ने अधिक मालियत वाले भूखण्डों की जांच की

 

 

 

अलीगढ़ 07 नवम्बर 2025 जिले का राजस्व बढ़ाने एवं स्टाम्प चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर संजीव रंजन एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं उनकी टीम द्वारा शुक्रवार जीटी रोड स्थित चूहरपुर, मथुरा रोड एवं कायमपुर क्षेत्र में अधिक मालियत वाले भूखण्डों की जांच की गई।

 

इस दौरान जिला कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने भौतिक सत्यापन कर अभिलेखों से उनका मिलान किया। अधिकारियों ने कहा कि जिले का राजस्व बढ़ाने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर ठोस व व्यापक स्तर पर कार्रवाई करें। स्टाम्प चोरी के प्रकरणों में दोषी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की राजस्व हानि न होने पाए। डीएम ने कहा कि जिला स्तर पर यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान एसडीएम गभाना हरिश्चन्द्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधांशु कटियार, प्रशासनिक अधिकारी अरूण कुमार शर्मा एवं राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उपस्थित रहे।

Tags:

Website
Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

श्रीमद् भागवत कथा के षष्ठम दिवस पर भक्तिमय वातावरण

Next

वैष्णों स्ट्रीट अपार्टमेंट में श्री मद भागवत कथा का सप्तम दिवस सम्पन्न

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews