Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
राजा महेंद्र प्रताप विश्विद्यालय में हुआ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की इकाई का गठन
अलीगढ समाचार

राजा महेंद्र प्रताप विश्विद्यालय में हुआ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की इकाई का गठन

By HKSNEWS
January 3, 2026

 

प्रेस वार्ता में की गई कमेटी की विधिवत घोषणा

अलीगढ़ राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अलीगढ़ इकाई द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसे संबोधित करते हुए डॉ.बी.आर.अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के पूर्व कुलपति प्रो.अशोक मित्तल ने कहा कि भारतीय दर्शन और मूल्य पर आधारित शिक्षा वर्तमान समय की महती आवश्यकता है।इतना ही नहीं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ समाज में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अलख जगाने और संबद्ध शिक्षक राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपनी महती भूमिका निभाएंगे ऐसा उनका विश्वास है।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ.अनूप शर्मा ने कहा कि शिक्षक ज्ञान के वाहक हैं जो राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं जबकि उनकी शिक्षा ही समाज को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाती है।वहीं इस संगठन से जुड़े शिक्षक भारत को ज्ञान में विश्व गुरु बनाने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे। प्रेस वार्ता में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष डॉ.एच. एन. सिंह ने कहा कि महेंद्र कुमार के मार्गदर्शन,प्रोफेसर उदयन मिश्रा और डॉ. अनूप शर्मा की सहमति से राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की इकाई का विधिवत गठन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक राष्ट्र और शिक्षा के हित में समाज के त्रिसूत्रीय वाक्य को साकार करने का अथक प्रयास करेगा।प्रेस वार्ता में संगठन महामंत्री डॉ.पवन कुमार दुबे ने कहा कि यह संगठन विद्यार्थियों और शिक्षकों को शैक्षिक और नैतिक उत्थान का काम करेगा।प्रेस वार्ता में महामंत्री डॉ.नीलम श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष डॉ.प्रदीप कुमार गुप्ता,कार्यकारिणी सदस्य डॉ.राकेश सक्सेना आदि उपस्थित रहे जबकि इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ.एच. एन.सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
थाना जवां पुलिस टीम की बड़ी कार्यवाही, 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Previous

थाना जवां पुलिस टीम की बड़ी कार्यवाही, 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

भारतीय संस्कृति का गौरव है प्रभु श्री राम मंदिर ममता सिंह
Next

भारतीय संस्कृति का गौरव है प्रभु श्री राम मंदिर ममता सिंह

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews