Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास

साइबर जागरूकता अभियान — डिजिटल सुरक्षा की ओर एटा पुलिस का कदम

By HKSNEWS
November 6, 2025

एटा: साइबर अपराधों से लोगों को सुरक्षित रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया गया व्यापक साइबर जागरूकता अभियान, लोगो को साइबर अपराधों के बारे मे किया गया सजग व जागरूक ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एटा श्री श्यामनारायण सिंह के निर्देशन में साइबर अपराधों से लोगों को सुरक्षित रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया गया व्यापक साइबर जागरूकता अभियान, लोगो को साइबर अपराधों के बारे मे किया गया सजग व जागरूक इस अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों द्वारा विद्यालयों, कॉलेजों, बाजारों तथा ग्राम सभाओं में जाकर आमजन को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों — जैसे फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग आदि के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को यह बताया जा रहा है कि किसी भी अज्ञात कॉल या लिंक पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, OTP, बैंक विवरण, या पासवर्ड साझा न करें।
साथ ही, साइबर ठगी होने की स्थिति में तुरंत टोल फ्री नम्बर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

जनपदीय पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को भी साइबर अपराध से बचने हेतु जागरूक करें।

👉 “सावधानी ही सुरक्षा है — सतर्क नागरिक ही सुरक्षित नागरिक है।”

Tags:

iPadiPhone
Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

 एटा एसएसपी ने 3 निरीक्षक ब 17 उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल

Next

एटा– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा आगरा जोन, आगरा की 17 वीं अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल, सेपकटकरा) प्रतियोगिता 2025 का फीता काटकर किया गया शुभारम्भ, प्रतिभागियों को खेल भावना बनाये रखने की दिलायी गयी शपथ।

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews