Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास

150 वर्ष पूरे होने पर वंदे मातरम् का हुआ समूह गायन

By HKSNEWS
November 10, 2025

Rahul Sharma

अलीगढ़ मंगलायतन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों के साथ ही डीन, डायरेक्टर, संकाय प्रमुख, प्राध्यापकों व कर्मचारियों के साथ विद्यार्थियों ने समूह गायन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रति कुलाधिपति प्रो. पन्नालाल रमैया ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में वंदे मातरम् ने देशवासियों को एकजुट किया और राष्ट्रीय चेतना को प्रबल किया। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय चरित्र की आत्मा है। इस गीत ने जनमानस में देशभक्ति की ज्योति प्रज्वलित की और स्वतंत्रता संग्राम को ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने गीत के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय और इसे राष्ट्रीय गीत घोषित करने वाले महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत, डीएसडब्ल्यू डा. पूनम रानी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. भारतेंदु चौहान ने किया

Tags:

Website
Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को

Next

मंगलायतन विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों इकाइयों ने किए कार्यक्रम अलीगढ़ मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-3 द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर कस्बा बेसवां में “पोषण पर आधारित नुक्कड़ नाटक” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में संतुलित आहार, स्वच्छता और पोषण के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज को संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक भोजन और नियमित व्यायाम अत्यंत आवश्यक हैं। नाटक के जरिए महिलाओं, बच्चों और युवाओं को पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. उन्नति जादौन ने कहा कि “पोषण केवल भोजन तक सीमित नहीं, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दिशा में पहला कदम है। समन्वयक डा. पूनम रानी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होते हैं। इसी क्रम में एनएसएस इकाई-5 द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का विषय था “लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल”। विद्यार्थियों ने उनके जीवन, संघर्ष पर प्रेरक निबंध प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन रामगोपाल सिंह ने किया। इसके अतिरिक्त उन्नत भारत अभियान एवं एनएसएस यूनिट-6 के संयुक्त तत्वावधान में “स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार” विषय पर ग्राम मोहकमपुर के प्राथमिक विद्यालय में व्याख्यान आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उन्नत भारत अभियान की समन्वयक प्रो. दीपशिखा सक्सेना ने महिलाओं को स्वास्थ्य एवं परिवार की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी भावना राज ने महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews