Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
निरीक्षण करते हुए महापौर व नगर आयुक्त 
अलीगढ समाचार

एक्सप्रेस वे की तर्ज़ पर बनेगा 4 लेन नोरंगबाद पुल से बुनेर कट की सड़क-आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस होगी सड़क

By HKSNEWS
November 21, 2025

 

*उत्तर प्रदेश सरकार की अलीगढ़ को मिली बड़ी सौग़ात- सीएम ग्रिड योजना से नोरंगबाद पुल से बुनेर कट तक निर्माण कार्य से पहले जायजा लेने पहुंचे महापौर*व नगर आयुक्त

 

*एक्सप्रेस वे की तर्ज़ पर बनेगा 4 लेन नोरंगबाद पुल से बुनेर कट की सड़क-आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस होगी सड़क*

 

*पाथवे, स्कल्पचर, अंडरग्राउंड बिजली, स्ट्रीट लैम्प, पार्किंग स्पेस, ग्रीन बेल्ट, स्ट्रीट फर्नीचर, सेफ्टी सड़क सुरक्षा उपकरण व संकेतक से लैस हैंड टू हैंड पेवर से बनेगी सड़क-पूर्णता धूल रहित 4 लें एक्सप्रेस वे की तर्ज पर शुरू होगा निर्माण*

 

*लगभग 75 करोड़ की लागत से बनेगी सीएम ग्रिड योजनांतर्गत नोरंगबाद पुल से बोनेर कट तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क*

 

*नगर आयुक्त ने इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को दी नसीहत:- सीएम ग्रिड योजना अंतर्गत वर्ल्ड क्लास की सड़क, नाला फुटपाथ निर्माण होने से पूर्व व निर्माण होंने तक हर एक पैच का होगा सिस्टमैटिक निर्माण सघन निगरानी में होगा इस बार सड़क का निर्माण*

 

*महापौर व नगर आयुर्वेद का वादा इस बार सीएम ग्रिड की सड़कों पर सिस्टेमैटिक ढंग से दिखेगा निर्माण कार्य-सड़क को खोदने, तोड़ने से आम जनता को नही झेलनी पड़ेगी कोई परेशानी*

 

*नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड फेस 2 के अंतर्गत चयनित सड़को के कार्यदाही एजेंसियों को किया तलब-शुक्रवार को नगर आयुक्त होंगे सीएम ग्रिड ठेकेदारों से रूबरू*

 

*यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अलीगढ़ को सी0एम0ग्रिड योजनान्तर्गत फेज-2 पैकेज 1 अंतर्गत लगभग 75 करोड़ की लागत से वार्ड 5,9,12,17,22,36,57,58 व 62 मे जीटी रोड छर्रा अड्डा पुल से एटा चुंगी चौराहे होते हुए बोनेर कट तक 5.200 मीटर लम्बी सड़क को शहर की वर्ल्ड क्लास सड़क के रूप में बनाये जाने का रास्ता साफ हो गया है। सी0एम0ग्रिड योजनान्तर्गत लगभग 5 किलोमीटर वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस सड़क निर्माण जिसमे सड़क चौड़ीकरण, फुटपाथ निर्माण, नाला निर्माण के साथ साथ यूटिलिटी शिफ्टिंग (विद्युत आपूर्ति/केबिल अंडरग्राउंड) को कराया जाना है।

 

गुरुवार को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता वी0के0 सिंह व इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट व कार्यदाही एजेंसी इको ग्रीन के प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ नौरंगाबाद पुल से बुनेर कट तक लगभग सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर नगर आयुक्त और महापौर ने इस सड़क के डिजाइन व नक़्शे के अनुसार पैमाइश भी करवाई।

 

*नगर आयुक्त ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत इस सड़क के निर्माण वर्ल्ड क्लास की सड़कों की तरह किया जाएगा इस सड़क के निर्माण को एक्सेस वे की तरह धूल रहित बनाने का रहेगा। 21 मीटर चौड़ी सड़क होगी जिसमें डिवाइड और इंटरलॉकिंग सेफ होल्डर स्पेस होगा, लगभग दोनों साइड 2.5-2.5 मीटर की फुटपाथ होगी, पार्किंग की व्यवस्था की दृष्टिगत 5 से 7 मीटर ग्रीन स्पेस को डेवलप किया जाएगा जहां आवश्यकता अनुसार पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी इसके साथ-साथ लगभग 2.5 चौड़ा नाला बनाया जाएगा।

 

*नगर आयुक्त ने बताया आधुनिक सुख सुविधाओं और सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत इस सड़क को वर्ल्ड क्लास सड़कों में गिना जाएगा इस सड़क पर आधु6 सुविधाओं के क्रम में स्ट्रीट लैंप, स्ट्रीट फर्नीचर, रोड सेफ्टी के उपकरण जगह-जगह साइनेज और कूड़ेदान लगाने के साथ-साथ मल्टी डक के माध्यम से अंडरग्राउंड केबलिंग की जाएगी*

 

मौके पर नगर आयुक्त ने साफ शब्दों में कहा सीएम ग्रिड की परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है पिछली बार सीएम ग्रिड सड़क निर्माण से सबक लेते हुए इस बार सड़क खोदने सड़क तोड़ने के कारण आम नागरिकों को किसी भी तरह की कोई असुविधा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी जितने हिस्से की सड़क बननी है उतने हिस्से को खोदा जाएगा उसे बनाने के पश्चात आगे बढ़ा जाएगा ऐसा नहीं होगा कि एक साथ पूरी सड़क को खोद दिया जाए।

 

नगर आयुक्त ने मौके पर मुख्य अभियंता को तत्काल इस सड़क को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस स्मार्ट बनाने के अन्तर्गत विद्युत पोल शिफ्टिंग, अतिक्रमण हटाने, चौड़ीकरण व लाइटिंग, फुटपाथ कार्यो की टाइम लाइन तैयार कराने के निर्देश दिए

 

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार अलीगढ़ में चौमुखी विकास कराने के लिये सी0एम0ग्रिड योजनान्तर्गत अलीगढ़ की इस सड़क के विकास के लिये धनराशि आवंटित की है। उत्तर प्रदेश सरकार के मार्ग दर्शन में अलीगढ़ नगर निगम शहर में चौमुखी विकास के लिये प्रयासरत है और सी0एम0ग्रिड अन्तर्गत यह सड़क शहरवासियों के विश्वास का परिणाम है।

 

नगर आयुक्त ने कहा रिकॉर्ड समय अंतर्गत व सिस्टेमेटिक तरीक़े से इस सड़क का निर्माण किया जाएगा इस सड़क का का निर्माण माननीय महापौर जी के मार्गदर्शन और शहरवासियों के विश्वास का सार्थक परिणाम है।

 

 

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
ग्रामीण युवाओं को स्वावलंबन की राह दिखा रहा है खादी ग्रामोद्योग बोर्ड
Previous

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का एक दिवसीय जागरूकता शिविर संपन्न

Next

दिल्ली में हुआ पंकज धीरज का सम्मान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews