Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
शिक्षा एवं रोजगार

लंबित मानदेय के संबंध में पूर्व विधायक ममतेश शाक्य के साथ स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों द्वारा विरोध प्रदर्शन

By HKSNEWS
May 21, 2026

एटा! आज गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय प्रांगण में एनएचएम संविदा कर्मियों द्वारा लंबित मानदेय भुगतान के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक ममतेश शाक्य के साथ सभी संविदा कर्मियों द्वारा धरना दिया गया । इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष संजय दुबे ने भी संविदा कर्मियों के धरने का पूर्ण समर्थन करते हुए सरकार से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग की है ! भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने धरना प्रदर्शन के दौरान एनएचएम संविदा कर्मचारियों की मांगों का पूर्ण समर्थन करते हुए सरकार से शीघ्र उनके लंबित मानदेय भुगतान के संदर्भ में कहा कि वह शीघ्र ही लखनऊ जाकर इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री / स्वास्थ्य मंत्री डॉ बृजेश पाठक से वार्ता करेंगे ! एनएचएम संविदा कर्मियों के धरना प्रदर्शन के दौरान डीपीएम मोहम्मद आरिफ, डीसीपीएम मोहम्मद जुबेर, एनएचएम स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान, जितेंद्र राजपूत , अभिषेक शुक्ला, संजय कुमार, होतेंद्र राजपूत, मोहम्मद जैद, रोहित कटियार, दिलीप सहित अनेको संविदा कर्मी मौजूद रहे !

 

असद अब्बास

ब्यूरोचीफ़ एटा 9084067314

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

एटा कोतवाली नगर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,

Next

डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक अब 23 मई को होगी आयोजित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews