Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
शिक्षा एवं रोजगार

घरेलू विवाद के मध्य पति पत्नी ने खेत में खड़े एक पेड़ पर लटककर की आत्महत्या, एसएसपी व एसपी सिटी मौके पर

By HKSNEWS
May 27, 2026

निधौली कला ( एटा ) जनपद के थाना निधौली कला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रसीदपुर में गांव से 500 मीटर दूर खेत में जाकर अधेड़ पति एवं पत्नी ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर बारी-बारी से आत्महत्या कर ली ! मृतक का नाम भानु प्रताप 38 वर्ष एवं उसकी मृतक पत्नी श्रीमती रामदेवी 35 वर्ष का विवाह 12 वर्ष पूर्ण होना बताया जाता है ! विवाह के लंबे अंतराल के बाद उनके कोई संतान न होने के चलते घरेलू विवाद चलता रहता था । गत मंगलवार की शाम भानु प्रताप की पत्नी रामदेवी खेत पर चारा लेने गई थी , जब वह देर तक घर नहीं लौटी तो फिर भानु प्रताप उसको खोजने के लिए गांव से बाहर खेत की तरफ चला गया , जहां उसने अपनी पत्नी को एक पेड़ पर लटका हुआ देखा , भानु प्रताप ने अपनी पत्नी के शव को पेड़ से उतारा,उसके बाद उसके द्वारा भी उसी पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली गई ! गांव वालों ने गांव में घटे इस घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी , सूचना मिलते ही सीओ जलेसर एवं थानाध्यक्ष निधौली कलां मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे , जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.इलमारन जी को घटना की सूचना देकर फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वॉड को बुलवाया ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इलमारन जी अपने साथ एसपी सिटी श्वेताभ पांडे के साथ घटनास्थल पर पहुंचे ! पुलिस अधिकारियों ने घटना के संदर्भ में स्थलीय साक्ष्य एकत्रित करते हुए दोनों शवों का पंचनामा भरकर उनको पोस्टमार्टम के लिए एटा मेडिकल कॉलेज भेजा है ! पुलिस गहराई से घटना की छानबीन कर रही है , जो भी तथ्य निकल कर आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

 

असद अब्बास

ब्यूरोचीफ एटा

9084067314

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

एटा के सब्जी मंडी में आकाश गिफ्ट कलेक्शन के घर व गोदाम में लगी भीषण आग लाखों का सामान जला

Next

एटा– ईद-उल-अजहा के मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews