Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
शिक्षा एवं रोजगार

एटा– ईद-उल-अजहा के मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*

By HKSNEWS
May 28, 2026

आज दिनांक 28.05.2026 को ईद-उल-अजहा के मौके पर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा भारी पुलिस बल के साथ शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा मस्जिदों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखा गया। साथ-साथ सम्बंधित को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और धर्मस्थलों के आसपास निरंतर भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए तथा नमाजियों से मुलाकात/वार्ता कर आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने की अपील की गई।

 

अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। भ्रामक खबर और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहने और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में सीसीटीवी और ड्रोन द्वारा भी निगरानी की जा रही है।

 

असद अब्बास

ब्यूरोचीफ़ एटा

9084067314

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

घरेलू विवाद के मध्य पति पत्नी ने खेत में खड़े एक पेड़ पर लटककर की आत्महत्या, एसएसपी व एसपी सिटी मौके पर

Next

डीएम ने किया सीएमओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण, सभी पटल सहायकों से उनके कार्यों के संदर्भ में भी जानकारी*

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews