
एटा! आज मंगलवार को जिलाधिकारी अरविंद सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र मिश्र के साथ संयुक्त रूप से सीएमओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ! जिलाधिकारी द्वारा सीएमओ कार्यालय के तीन मंजिला भवन में प्रत्येक पटल पर संबंधित पटल सहायकों से उनके कार्यों के विषय में जायजा लिया गया ! जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने सीएमएसडी स्टोर का गहनता से निरीक्षण किया ! जिलाधिकारी का आकस्मिक निरीक्षण लगभग 1 घंटे तक चला ! इस दौरान सीएमओ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, अपर चिकित्सा अधिकारी डा.राममोहन तिवारी एवं डॉ सुधीर मोहन, डॉ सतीश चंद्र नगर सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे ।
असद अब्बास
ब्यूरोचीफ़ एटा
9084067314



