सीडीओ की अध्यक्षता मेें जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न

सीडीओ की अध्यक्षता मेें जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न

संभव अभियान के तहत माहवार कार्यक्रम की डीपीओ ने दी जानकारी

सैम बच्चों के चिन्हांकन में बरतें सावधानी एवं संवेदनशीलता
-योगेन्द्र कुमार, सीडीओ

अलीगढ़ 23 जून 2026: मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, सैम बच्चों के गुणवत्तापरक चिन्हांकन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, संभव अभियान और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के समायोजन, प्रमोशन एवं नये पदों पर नियुक्ति के संबंध में गहन समीक्षा की गई। सीडीओ ने निर्देश दिए कि पोषण संबंधी योजनाएं शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में हैं, इसलिए किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
सीडीओ ने स्पष्ट किया कि सैम बच्चों के चिन्हांकन में पूरी सावधानी एवं संवेदनशीलता बरती जाए। प्रत्येक चिन्हित बच्चे की सीडीपीओ स्वयं मॉनिटरिंग करें और उनको पूर्ण स्वास्थ्य लाभ दिलाएं। वर्तमान में एनआरसी में 08 बच्चे उपचारित होने की जानकारी दी गई। सीडीओ ने निर्देशित किया कि एनआरसी को पूर्ण क्षमता से संचालित करें।
जिला कार्यक्रम अधिकारी के.के. राय ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि वर्ष 2023-24 में स्वीकृत 63 आंगनबाड़ी केंद्रों के सापेक्ष में ग्राम पंचायत एवं आरईडी द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इनमें 39 केंद्र पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 24 केंद्र फिनिशिंग स्तर पर हैं। वहीं वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 109 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र योजना के तहत 189 केंद्रों पर एलईडी स्थापित की जा चुकी हैं। सीडीओ ने निर्देश दिए कि सभी सीडीपीओ ईओ एवं एडीओ पंचायत से समन्वय स्थापित कर निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों पर निर्माण कार्य लंबित है, वहां संबंधित विभाग नियमित मॉनिटरिंग करें और प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
सीडीओ ने निर्देशित किया कि सीडीपीओ स्थलीय भ्रमण के दौरान निमार्ण कार्यों की गुणवत्ता की भी सतत मॉनिटरिंग करें। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल लेने के निर्देश दिए। डीपीओ ने संभव अभियान के बारे में बताया कि माह जून में शत-प्रतिशत बच्चों की वृद्धि निगरानी, जुलाई में मातृत्व पोषण, अगस्त में 06 माह से छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान, सितम्बर में ऊपरी आहार, प्रोत्साहन एवं पोषण माह, अक्टूबर में फाइनल डाटा मैचिंग का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सैम बच्चों की फीडिंग अब ई-कवच पोर्टल पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में समायोजन के 09 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर समिति द्वारा जांच कर निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही जिले में 237 आंगनबाड़ी एवं 247 सहायिका कार्यकत्रियों की भी नियुक्ति की जानी है।
सीडीओ ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर गर्भवती महिला, धात्री माता और बच्चों को बेहतर पोषण सुविधाएं मिलें, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और धरातल पर परिणाम दिखाई देने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।
बैठक में डीसी एनआरएलएम मंजु त्रिवेदी, जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी, डीपीआरओ यतेन्द्र सिंह, एक्सईएन आरईएस समेत सीडीपीओ एवं एडीओ पंचायत उपस्थित रहे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *