Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
अलीगढ समाचार

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में भागीदारी का सुनहरा अवसर-31 जुलाई तक करें स्टॉल बुकिंग : उपायुक्त उद्योग

By HKSNEWS
July 6, 2026

अलीगढ़ : प्रदेश के निर्यातकों को वैश्विक बाजार से जोड़ने और उनके उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से 25 से 29 सितम्बर तक इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-4.0 का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग एस.पी. यादव ने जनपद के सभी निर्यातकों से समय रहते पंजीकरण एवं स्टॉल बुकिंग कराने की अपील की है।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश से निर्यात होने वाले उत्पादों की गुणवत्ता, विविधता और विशिष्टता का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए हॉल-14 और हॉल-15 विशेष रूप से प्रदेश के निर्यातकों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस वर्ष नवोदित और नियमित दोनों श्रेणियों के निर्यातकों को अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने बताया कि हॉल-14 में ऐसे नवोदित निर्यातकों को अवसर दिया जाएगा, जिन्होंने 1 अप्रैल 2022 के बाद निर्यात कार्य प्रारंभ किया है। उनके लिए 9 वर्गमीटर का स्टॉल मात्र रुपया 17,000 के सब्सिडी शुल्क पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस श्रेणी में प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन परिषद की सदस्यता अनिवार्य है।
वहीं हॉल-15 में नियमित निर्यातकों के लिए 12 वर्गमीटर से लेकर 120 वर्गमीटर तक के स्टॉल उपलब्ध रहेंगे। शेल स्कीम के अंतर्गत स्टॉल का शुल्क रुपया 8,000 प्रति वर्गमीटर, जीएसटी अतिरिक्त तथा बेयर स्कीम में 36 वर्गमीटर या उससे अधिक क्षेत्रफल के लिए रुपया 7,500 प्रति वर्गमीटर,जीएसटी अतिरिक्त निर्धारित किया गया है। पात्र निर्यातकों को ओडीओपी विपणन प्रोत्साहन सहायता योजना एवं अंतरराष्ट्रीय विपणन विकास सहायता योजना के अंतर्गत नियमानुसार लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि नवोदित एवं नियमित दोनों श्रेणियों के लिए स्टॉल बुकिंग की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक निर्यातक निर्धारित शुल्क जमा कर समय से अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने जिले के सभी निर्यातकों से आह्वान किया कि वे इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में सहभागिता कर अपने उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का अवसर प्राप्त करें तथा उत्तर प्रदेश के निर्यात को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दें।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
hksnews
Previous

टप्पल क्षेत्र में बैनामों पर सख्ती का असर, संदिग्ध मामलों पर प्रशासन सतर्क

Next

राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत आज, 50 स्वर्ण पदक व कुलाधिपति पदक से होंगे मेधावी सम्मानित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews