Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
अलीगढ समाचार

समाधान समारोह की तैयारियां तेज, विशेष लोक अदालत में पक्षकारों के बीच कराई गई सुलह वार्ता

By HKSNEWS
July 30, 2026

अलीगढ़ : उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलीगढ़ श्री पंकज कुमार अग्रवाल के निर्देशन में सर्वाेच्च न्यायालय के तत्वावधान में 21, 22 एवं 23 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाले ’’समाधान समारोह’’ की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

          इसी क्रम में बुधवार को विशेष लोक अदालत के लिए चिन्हित वादों में गठित पीठों के पीठासीन अधिकारियों द्वारा पत्रावलियों का परीक्षण करते हुए पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता कराई गई। वार्ता के दौरान पक्षकारों ने विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए मध्यस्थता प्रक्रिया अपनाने पर सहमति व्यक्त की।

      सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण साक्षी गर्ग ने बताया कि मध्यस्थता का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का आपसी संवाद एवं सहमति के आधार पर त्वरित एवं शांतिपूर्ण निस्तारण कराना है। इससे पक्षकारों के समय, धन एवं मानसिक तनाव की बचत होती है तथा दोनों पक्षों के बीच आपसी सौहार्द भी बना रहता है। पक्षकारों की सहमति के उपरांत अब संबंधित मामलों को प्रशिक्षित मध्यस्थों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जहां दोनों पक्षों की बात सुनकर अंतिम सुलह-समझौते का प्रयास किया जाएगा।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

21 से 23 अगस्त तक आयोजित होगी विशेष लोक अदालत, आपसी सहमति से विवादों के निस्तारण की तैयारियां तेज

Next

यथार्थ हॉस्पिटल की एडवांस्ड स्पाइन सर्जरी से 61 वर्षीय महिला फिर से स्वतंत्र रूप से चलने में सक्षम हुई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews