Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
अलीगढ समाचार

एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा के नेतृत्व में निकली तिरंगा पदयात्रा

By HKSNEWS
November 14, 2025

विशाल देशभक्त

 

अलीगढ़, 14 नवंबर 2025 एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शहर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। यह राष्ट्रीय एकता दिवस का विशेष आयोजन शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, युवा, और स्थानीय निवासी शामिल हुए। पदयात्रा रामलीला मैदान अचलताल सरोवर से प्रारंभ होकर आर्य समाज मन्दिर रोड, मदारगेट, होते हुए बडा बाजार हलवाई खाने, से फूल चौराह अब्दुल करीम चौराहे, होते हुए फर्श, कनवरी गंज, देहली गेट, से घुडिया बाघ, उदयसिंह रोड, होते हुए, बारहद्वारी चौराह, से पत्थर बाजार, मीलीमल की प्याउ, रेलवे रोड, मामूभांजा, गांधी पार्क, से धर्म समाज महाविद्यालय, होते हुए अचलताल रामलीला मैदान, पर समापन हुई। जहां सभी लोगों ने तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘सरदार पटेल अमर रहें’ के नारे लगाए। शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा ने पदयात्रा का शुभारंभ किया और कहा, “सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत का निर्माण किया। उनकी 150वीं जयंती पर यह तिरंगा यात्रा हमें एकता, अखंडता और विकास के संकल्प से बांधती है। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का मंत्र अपनाकर हम सबका साथ-सबका विकास सुनिश्चित करेंगे।” उन्होंने पूर्व की तैयारियों का जिक्र करते हुए बताया कि आगरा रोड स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई थी। पदयात्रा में डीजे पर ‘वंदे मातरम’ और ‘ये देश है वीर जवानों का’ जैसे देशभक्ति गीत बजे, जो उत्साह को दोगुना कर दिया। जिसमें इस तिरंगा पदयात्रा का विभिन्न वर्गों को लोगों ने स्वागत किया। यात्रा का विभिन्न मार्गों में स्वागत हुआ जिसमें हलवाई खाना बाडा, अब्दुल करीम चौराहे, कनवरी गंज, देहलीगेट, घुडिया बाघ, मामूभांजा, दूबे का पडाब, एंव बारहद्वारी पर सभी जगहों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। बारहद्वारी पर महावीग गंज युवा मोर्चा द्वारा जोरदार आतिशबाजी की गयी।

 

*शोभायात्रा के बाद दिया स्वच्छता संदेश* जहां जहां से शोभा यात्रा निकली वहां पर फल वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसके केले के चक्कर वगैरा एवं फूलों की पंक्तियां जो सड़कों पर बिखरी हुयी थी उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस राष्ट्रीय एकता यात्रा में मुख्य रूप से उपस्थित जिसमें मुख्य अतिथि एमएलसी विधायक मानवेन्द्र प्रताप सिंह, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, महापौर प्रशांत सिंघल, जिलाअध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह लाला, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय, एंव शकुन्तला भारती, राजीव अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विवेक सारस्वत, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संजय गोयल, बीएस पाल, भाजपा महामंत्री सुधा सिंह, रीता राजपूत, मनीष राय, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन गुप्ता, मानव महाजन हर्षद हिंदू एवं यात्रा के मीडिया प्रमुख विशाल देशभक्त आदि उपस्थित रहे। पदयात्रा के अंत में सभी ने राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया। यह तिरंगा पदयात्रा न केवल पटेल जी की विरासत को सलाम था, बल्कि युवाओं में देशभक्ति की लौ भी प्रज्वलित करने में सफल रहा

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

एआईजी स्टाम्प कार्यालय का हुआ लोकार्पण

Next

अलीगढ़ में बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर महावीर गंज मंडल में जोरदार आतिशबाजी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews