Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
अलीगढ समाचार

मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के लिए 05 अगस्त तक करें ऑन लाइन आवेदन

By HKSNEWS
August 1, 2026

अलीगढ़ : वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभागीय पोर्टल fisheries.up.gov.in 05 अगस्त तक पुनः खोला जा रहा है।
सहायक निदेशक मत्स्य प्रियंका आर्या ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन के लिए एरेशन सिस्टम की स्थापना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अन्तर्गत मोपेड विद आइस बॉक्स, अन्तर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में मात्स्यिकी विकास के लिए नए तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश, मोती संवर्धन योजना, विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना के तहत इच्छुक पात्र व्यक्ति 05 अगस्त तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को योजनावार पृथक-पृथक आवेदन करने होंगे।
उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय पोर्टल पर देखा जा सकता है। योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्रविधान लागू होंगे। योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त या प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में मत्स्य विभाग के जनपदीय कार्यालय 4/9 जॉनसन कम्पाउंड जेल रोड से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

पुस्तक प्रकृति, जीवन और बदलते मौसमों के आत्मीय संबंधों पर आधारित-संगीता सिंह, आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल

Next

श्रावण मास में ’’नो इंसिडेंट-नो एक्सीडेंट’’ सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews