Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
अलीगढ समाचार

डीपीआरओ ने ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट और निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश

By HKSNEWS
July 27, 2026

नियमों के उल्लंघन पर की जाएगी दण्डात्मक कार्यवाही

अलीगढ़: जिला पंचायत राज अधिकारी यतेन्द्र सिंह द्वारा मा0 उच्चतम न्यायालय एवं भारत सरकार द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन और निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन के अनुपालन में सभी ग्राम पंचायतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये हैं।
डीपीआरओ ने निर्देशित किया है कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अनुरूप ग्राम पंचायत की उपविधियाँ सम्पूर्ण ग्रामीण क्षत्रों में प्रभावी होंगी और सभी नागरिक, प्रतिष्ठान एवं सस्थान उनका अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के सभी प्राविधान सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में लागू होंगे जिनका सभी निर्माता, विक्रेता थोक एवं खुदरा व्यापारियों, संस्थानों एवं नागरिकों द्वारा अनुपालन किया जाना अनिवार्य होगा। निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन के अन्तर्गत सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण एवं विध्वंस से उत्पन्न मलवे का पृथक संग्रहण, परिवहन, पुनर्चक्रण एवं निस्तारण वैज्ञानिक पद्धति से किया जाएगा। बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर मलबा डालना प्रतिबंधित होगा।
डीपीआरओ ने निर्देशित किया कि यह नियम समस्त ग्राम पंचायतों में लागू होंगे और नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित नियमों एवं ग्रामीण क्षेत्रों की उपविधियों के अनुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

अधिक से अधिक युवा एमएसएमई की योजनाओं से उद्यम स्थापित कर रोजगार के नए अवसर करें सृजित-मा0 मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी

Next

डीईओ ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews