Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
अलीगढ समाचार

पात्र छात्राएं शीघ्र करें आवेदन, डीएम अविनाश कुमार ने सभी विद्यालयों को पात्र छात्राओं के आवेदन सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

By HKSNEWS
July 21, 2026

स्कूल जाने वाली दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी 65 हजार रुपये तक की ई-ट्राईसाइकिल

अलीगढ़: जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र दिव्यांग छात्राओं को उत्तर प्रदेश शासन की ष्स्कूल जाने वाली/शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल दिए जाने के लिए अनुदान नियमावली-2026 का लाभ दिलाने के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि पात्र छात्राओं की पहचान कर उनके आवेदन समयबद्ध रूप से कराए जाएं, ताकि कोई भी पात्र छात्रा योजना के लाभ से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देेश्य दिव्यांग छात्राओं को विद्यालय, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, छात्रावास एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों तक सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र छात्रा को अधिकतम 65 हजार रुपये तक की ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ 16 वर्ष या उससे अधिक आयु की उत्तर प्रदेश की निवासी दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा, जो विद्यालय अथवा किसी शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत हों। योजना के अंतर्गत मस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हीमोफिलिया अथवा समान प्रकार की शारीरिक दिव्यांगता से ग्रसित छात्राएं पात्र होंगी। लाभार्थी की दृष्टि एवं मानसिक स्थिति सामान्य हो और वह अपने हाथों से ई-ट्राईसाइकिल का संचालन करने में सक्षम हो। संबंधित छात्रा की दिव्यांगता मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रमाणित होना आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत ऐसे परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जो गरीबी रेखा से नीचे हैं और आयकरदाता नहीं हैं। लक्ष्य शेष रहने पर दिव्यांगता के घटते हुए क्रम एवं आय के बढ़ते हुए क्रम के आधार पर पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने सभी विद्यालयों से अपेक्षा की है कि वे पात्र छात्राओं को योजना की जानकारी देकर उनके आवेदन शीघ्र पूर्ण कराएं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, अलीगढ़ अथवा मोबाइल नंबर 7500565432 पर संपर्क किया जा सकता है।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

2 जुलाई से शुरू होगा खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान जिले में 9.05 लाख पशुओं को लगेगा निःशुल्क टीका

Next

वेहतर कार्ययोजना से ही ग्राम पंचायतो का विकास करना सम्भव हो पायेगा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews