एटा– थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा लिपिक की हत्या के मामले से संबंधित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

0
एटा– थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा लिपिक की हत्या के मामले से संबंधित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

एटा– थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा लिपिक की हत्या के मामले से संबंधित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

सराहनीय कार्य जनपद एटा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा माधवानंद इंटर कॉलेज के लिपिक की हत्या के संबंध में थाना जैथरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 217/2026 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त कृष्ण कुमार पुत्र रामानन्दन निवासी गाव कसेला थाना जैथरा जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है। विवेचना एवं साक्ष्य के क्रम में अभियोग में धारा 238 बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1. कृष्ण कुमार पुत्र रामानन्दन पाण्डेय निवासी गाव कसेला थाना जैथरा जनपद एटा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष रितेश ठाकुर
2. उ0नि0 श्री धर्मेश कुमार
3. का0 संजय सिंह
4. का0 गौरव कुमार
5. का0 राजू बघेल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *