Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
hksnews
अलीगढ समाचार

03 जुलाई को जिले की 24 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगी ग्राम चौपालें

By HKSNEWS
July 2, 2026

अलीगढ़ : मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं आमजन से सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से शुक्रवार, 03 जुलाई को जिले के विभिन्न विकासखंडों की 24 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विकासखंड अतरौली के ग्राम नाथपुर एवं लोहगढ़, लोधा के असनेता जहांगीराबाद एवं रनिहाल, चंडौस के लालपुर एवं शाहपुर, अकराबाद के भिलावली एवं नानऊ, खैर के नहरौला एवं बीरमपुर, गंगीरी के मझोला एवं मलसाई, बिजौली के पीपली एवं बढ़ेपुरा, इगलास के सीतापुर एवं भटोई, गोंडा के नगला जगदेव एवं नगला मानसुजान, जवा के तालिब नगर एवं अहक, टप्पल के हमीदपुर एवं उटवारा और धनीपुर के निजामतपुर बोरना एवं अदोन ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालें आयोजित की जाएंगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथि पर संबंधित ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही चौपाल से संबंधित समस्त सूचनाएं एवं गतिविधियों का विवरण निर्धारित पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अनिवार्यतः अपलोड किया जाए, ताकि शासन स्तर पर प्रभावी अनुश्रवण एवं समीक्षा की जा सके।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
कृष्ण विहार में जलापूर्ति सुचारू, चरखवालान में पाइपलाइन की मरम्मत, प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से मिल रहा शुद्ध पेयजल
Previous

कृष्ण विहार में जलापूर्ति सुचारू, चरखवालान में पाइपलाइन की मरम्मत, प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से मिल रहा शुद्ध पेयजल

Next

08 जुलाई को विषयगत सत्र एवं क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से साझा होंगे समावेशी सामाजिक सुरक्षा एवं आजीविका संवर्धन के नवाचार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews