Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
इच्छुक हज यात्री 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय समाचार

इच्छुक हज यात्री 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

By HKSNEWS
June 26, 2026

अलीगढ़ 25 जून 2026 : हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई ने हज-2027 की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके अनुसार इच्छुक हज आवेदक हज कमेटी आफ इण्डिया की वेबसाइटएवं मोबाइल एप्लीकेशन ’’हज सुविधा’’ पर 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निधि गोस्वामी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई 2026 के अन्तिम सप्ताह में कुर्रा (डिजिटल रैंडम चयन) प्रक्रिया के उपरान्त प्रत्येक प्रोविजनल चयनित हज यात्री को 1,52,300 रूपये की अग्रिम धनराशि 10 अगस्त 2026 तक जमा करनी होगी। आवेदन निश्चित समय सीमाओं के भीतर किया जाना आवश्यक होगा। इन समय सीमाओं में किसी प्रकार की छूट अथवा विस्तार सम्भव नहीं होगा। उन्होंने इच्छुक हज आवेदकों से अनुरोध किया है कि वह वेबसाइट- www.hajcommittee.gov.in व www.hajcommittee.up.gov.in पर उपलब्ध हज-2027 की पॉलिसी, हज गाइडलाइसं को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। ऑनलाइन आवेदन के लिये निम्न प्रपत्रों की स्कैण्ड प्रति अपलोड किया जाना अनिवार्य हैः-
मशीन पठनीय अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट के प्रथम व अन्तिम पृष्ठ जो आवेदन की अन्तिम तिथि तक जारी किया गया हो एवं 31.12.2027 तक वैध हो, नवीन पासपोर्ट आकार का फोटो, बैंक पासबुक अथवा निरस्त चेक, पते का प्रमाण पत्र। हज के चयन उपरान्त सीट निरस्त कराने पर हज-2027 की गाइडलाइंस के नियमानुसार जमा धनराशि में कटौती की जायेगी, इसलिये इच्छुक हज यात्रियों को सलाह है कि आवेदन करने से पूर्व अपनी तैयारी व हज यात्रा करने की दृढ़ प्रतिबद्धता सुनिश्चित कर आवेदन करें। वर्ष 2027 में हज यात्रा पर जाने वाले इच्छुक हज यात्री उपरोक्तानुसार आवेदन करने की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
hksnews
Previous

अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवाआंे को स्वरोजगार स्थापना के लिए किया जाएगा प्रशिक्षित

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण, लोक कल्याण मेले में स्ट्रीट वेंडर्स को मिला सम्मान
Next

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण, लोक कल्याण मेले में स्ट्रीट वेंडर्स को मिला सम्मान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews