Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
अलीगढ समाचार

स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य का संदेश देने मैदान पर उतरे नगर आयुक्त-अलीगढ़ स्वच्छता वॉरियर्स प्रीमियर लीग (ASWPL)-2026 का किया शुभारंभ

By HKSNEWS
July 7, 2026

 

स्वच्छता मित्रों पार्षदों एवं नगर निगम कार्मिकों में खेल भावना और फिटनेस को बढ़ावा देने की महापौर व नगर आयुक्त की अनूठी पहल

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छता मित्रों के स्वास्थ्य, फिटनेस एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अलीगढ़ नगर निगम द्वारा अलीगढ़ स्वच्छता वॉरियर्स प्रीमियर लीग (ASWPL)-2026 का शुभारंभ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पार्षदों एवं नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में किया।

नाहर सिंह स्पोर्ट्स अकादमी मैदान पर खेले जा रहे इस क्रिकेट टूर्नामेंट में नगर आयुक्त ने मैदान पर उतर कर सिम्बोलिक बल्लेबाजी कर स्वच्छता लीग का शुभारंभ किया। नगर आयुक्त ने मैदान में टूर्नामेंट खेलने वाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना अनुशासन एवं टीमवर्क के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में स्वच्छता मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है नगर निगम उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी समान रूप से संवेदनशील है। इसी उद्देश्य से स्वच्छता और स्वास्थ्य को एक साथ जोड़ते हुए इस क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया है।

नगर आयुक्त ने बताया कि प्रतियोगिता में नगर निगम के विभिन्न सर्किलों एवं पार्षदों की कुल 9 टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक टीम दो क्वालिफाइंग मैच खेलेगी जिसके आधार पर शीर्ष 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी। 12 जुलाई को
क्वार्टर फाइनल मुकाबले (रैंक-1 बनाम रैंक-8, रैंक-2 बनाम रैंक-7, रैंक-3 बनाम रैंक-6 एवं रैंक-4 बनाम रैंक-5) व 13 जुलाई को सेमीफाइनल व उसी दिनांक को ग्रैंड फाइनल पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित होगा।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए नागरिकों से भी प्रतियोगिता में सहभागिता कर स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं खेल भावना के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नगर निगम भविष्य में भी स्वच्छता मित्रों के कल्याण एवं उनके सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे इसी तरह के अन्य कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

उद्घाटन के दौरान सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह पार्षद दिनेश ठाकुर संजय पंडित योगेश सिंघल राकेश ठाकुर दिनेश भारद्वाज दीपक चौधरी सुभाष चंद्र शर्मा महावीर सिंह आजाद सिंह अगन लाल बॉबी कुमार सुनील कुमार पवन कुमार नरेंद्र कुमार सैनी हरिशंकर मनोज कुमार योगेंद्र पाल सिंह राजबहादुर मौ.हाफिज अब्बासी मो.आसिफ लाल सिंह राजकुमार मोहम्मद असलम नसी अहमद मनोज कुमार विनोद कुमार करन कुमार सूरज माहौर हरिओम कुमार हितेश कुमारी भूपेंद्र सिंह छोटेलाल शर्मा गंगा जोशी मो.नदीम शाकिर नईम अहमद शाहिद अली उम्मेद आलम अब्दुल मुतलिब हरीश कुमार नदीम बॉबी कुमार नईम अहमद अब्दुल मुत्तलिब राजकुमार विनीत कुमार हरीश कुमार मोहम्मद आदिल आदि मौजूद थे।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 ऐसी स्कीम जो लोगो की जिंदगी बदल सकती है:-नगर आयुक्त

Next

’’व्यक्ति कपड़ों से नहीं, विचारों से मॉडर्न होता है’’  मूल्यों से जुड़कर ही विकसित भारत का निर्माण संभव -राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews