Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
अलीगढ समाचार

21, 22 व 23 अगस्त को आयोजित होगी सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत

By HKSNEWS
July 4, 2026

सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत की सफलता के लिए पराविधिक स्वयं सेवकों को दिए गए डोर-टू-डोर जनजागरूकता अभियान के निर्देश

अलीगढ़  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती साक्षी गर्ग की अध्यक्षता में पराविधिक स्वयं सेवकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
प्राधिकरण सचिव श्रीमती साक्षी गर्ग ने आगामी 21, 22 व 23 अगस्त को आयोजित होने वाली सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पराविधिक स्वयं सेवकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने आवंटित ग्रामों एवं कस्बों में व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर ऐसे परिवारों की पहचान करें, जिनके मामले देश की सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित हैं और उन्हें विशेष लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति के आधार पर विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण के लिए प्रेरित करें।
सचिव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक लोगों को न्यायिक प्रक्रिया एवं वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रणाली की पर्याप्त जानकारी नहीं होती। ऐसे में पराविधिक स्वयं सेवकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वे आमजन को यह समझाएं कि विशेष लोक अदालत के माध्यम से बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक भार एवं अनावश्यक न्यायालयी प्रक्रिया के, आपसी सहमति से वर्षों पुराने विवादों का स्थायी समाधान संभव है।
उन्होंने सभी पराविधिक स्वयं सेवकों को निर्देश दिए कि जुलाई में आयोजित होने वाले विभिन्न विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविरों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें और घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे अधिक से अधिक लोग विधिक सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। बैठक में पराविधिक स्वयं सेवकों ने विशेष लोक अदालत एवं विधिक जागरूकता अभियानों को सफल बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा आसान

Next

आज प्रधानमंत्री (4 जुलाई को) राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews