Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
एटा में शिला पट्टिका क्षतिग्रस्त होने पर शिक्षक संघ में रोष, भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
एटा समाचार

एटा में शिला पट्टिका क्षतिग्रस्त होने पर शिक्षक संघ में रोष, भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

By HKSNEWS
July 2, 2026

एटा में शिला पट्टिका क्षतिग्रस्त होने पर शिक्षक संघ में रोष, भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

एटा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा जनपद एटा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता से भेंट कर ब्लॉक संसाधन केंद्र, मिरहची (मारहरा) परिसर में स्थापित शिला पट्टिका को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

शिक्षक नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना तथा जनप्रतिनिधियों के सम्मान से जुड़े प्रतीकों को निशाना बनाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसे कृत्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल 2026 को ब्लॉक संसाधन केंद्र, मिरहची में आयोजित शिक्षकों के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह के दौरान शिला पट्टिका का विधिवत अनावरण किया गया था। इस अवसर पर मानवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे थे। यह शिला पट्टिका शिक्षक समाज के सम्मान और समारोह की स्मृति का प्रतीक थी।

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, ब्लॉक अध्यक्ष मारहरा संजय चौहान ने संगठन को सूचना दी कि कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने रात के समय शिला पट्टिका को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही शिक्षक समाज में रोष फैल गया। संगठन के पदाधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और 24 जून 2026 को थाना मिरहची में लिखित तहरीर देकर दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि यह घटना केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों, शिक्षक समाज और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान पर सीधा प्रहार है। यदि समय रहते दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो ऐसे असामाजिक तत्वों के हौसले और बढ़ेंगे।

शिक्षक संघ ने प्रशासन से मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

रिपोर्ट: सुमित चौहान एटा

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरी की घटना में प्रकाश में आए 02 अभियुक्तों को चोरी की गई मोटर साइकिल सहित किया गया गिरफ्तार।
Previous

एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरी की घटना में प्रकाश में आए 02 अभियुक्तों को चोरी की गई मोटर साइकिल सहित किया गया गिरफ्तार।

Players who won medals at the Indo-Nepal Skating Championship were felicitated.
Next

इंडो नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews