
जिले भर में हर्षाेल्लास से मनाई जाएगी भगवान बिरसा मुंडा की
अलीगढ़ : जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों के विरूद्ध उलगुलान (आंदोलन) करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती को जिले में ’’जनजातीय गौरव दिवस’’ के रूप में बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र श्री दुर्विजय सिंह शाक्य, अनुसूचित जाति आयोग के मा0 सदस्य श्री ओम प्रकाश नायक एवं महानगर अध्यक्ष इंजी0 राजीव शर्मा ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों से भेंट वार्ता कर उक्त जानकारी दी।
मा0 क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री शाक्य ने कहा कि देश भर में इस वर्ष दो महान विभूतियों सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर 1875 को झारखण्ड के उलीहातु गॉव में जन्मे बिरसा मंुडा ने आदिवासियों की अस्मिता, आत्मसम्मान और स्वराज के लिए अंग्रेजों के बिरूद्ध बिगुल बजाया। भारत सरकार इस वर्ष को ’’जनजातीय गौरव वर्ष’’ के रूप में मना रही है और 2021 से 15 नवंबर को ’’जनजातीय गौरव दिवस’’ के रूप में राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा सम्मान एवं आदिवासियों के उत्थान के लिए भगवान बिरसा मुंडा स्मारक व स्वतंत्रता संग्रहालय, शिक्षा के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की स्थापना, वन धन योजना के तहत वन धन केंद्रों की स्थापना, आदिवासियों के श्क्षिा, स्वास्थ्य, कौशल और कृषि में समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय सशक्तिकरण मिशन समेत अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
अनुसूचित जाति आयोग के मा0 सदस्य श्री ओम प्रकाश नायक ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा भी जनजातीय समाज के उत्थान के लिए धरातल पर कार्य किए जा रहे हैं। वनटांगिया व मुसहर समुदायों को चिन्हित कर आवास, राशन, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। ’’आदिवासी संस्कृति महोत्सव’’ और ’’जनजातीय संग्रहालय’’ की स्थापना से प्रदेश के जनजातीय नायकों की गौरवगाथा को बढ़ावा दिया गया है। जनजातीय छात्र छात्रवृत्ति योजना, राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं, कौशल विकास कार्यक्रम और मिशन रोजगार के अंतर्गत आदिवासी युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में अवसर दिए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जनजातीय महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ ही युवाओं को बांस शिल्प, मधुमक्खी पालन, हस्तशिल्प का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
मा0 महानगर अध्यक्ष इंजी राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा का विचार ’’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास जनजातीय समाज को राष्ट्र की मुख्यधारा में समान भागीदारी देता है। आदिवासी समाज को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास के साझेदार के रूप में देखा जा रहा है। आजादी के अमृत काल में जनजातीय समाज भारत के भविष्य के निर्माता के रूप में उभर रहा है। उन्होंने जनमानस से आव्हान किया कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर हम समाज में समानता, पर्यावरण की रक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता व स्वराज मूल्यों को अपनाएँ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संयोजक भूपेन्द्र वार्ष्णेय उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा आदित्य अग्रवाल सो मीडिया, पुष्पेंद्र जादौन,मुन्ना लाल कश्यप रीता राजपूत समेत अन्य पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।




