Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
सरकारी योजना ने बदली जिंदगी : आरबीएसके के सहयोग से बच्चों को मिला नया जीवन
अलीगढ समाचार

आरबीएसके बना उम्मीद की किरण, जन्मजात बहरेपन से जूझ रहे मितांश को मिली नई सुनवाई

By HKSNEWS
June 24, 2026

कटे होंठ और जन्मजात बहरेपन का निःशुल्क उपचार, दो परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

अलीगढ़ 23 जून 2026) :  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम गंभीर जन्मजात बीमारियों से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है। खैर ब्लॉक के रूपा नगला निवासी 3 वर्ष 6 माह के मितांश की कहानी इसका जीवंत उदाहरण है। जन्मजात बहरेपन के कारण मितांश न तो सुन पाता था और न ही बोल पाता था। बेटे की इस स्थिति से माता-पिता बेहद चिंतित रहते थे और उपचार के लिए विभिन्न निजी अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे, जिससे उन्हें आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मितांश के पिता नरेश कुमार और माता पूजा बताते हैं कि निजी चिकित्सक के माध्यम से उन्हें आरबीएसके योजना की जानकारी मिली। इसके बाद आरबीएसके टीम ने बच्चे की पहचान कर उसे निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया। उपचार के बाद मितांश की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे पूरा परिवार खुशी और संतोष का अनुभव कर रहा है। परिवार ने आरबीएसके टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके बच्चे के बेहतर भविष्य की उम्मीद को साकार किया है।

इसी प्रकार अतरौली ब्लॉक के गांव अहरोली निवासी 9 माह की दक्ष्या भी जन्म से कटे होंठ की समस्या से पीड़ित थी। यह समस्या प्रायः देखने को मिल जाती है। जन्म के समय बच्ची की स्थिति देखकर परिजन घबरा गए थे और भविष्य को लेकर चिंतित थे। इसी दौरान आरबीएसके टीम के चिकित्सकों ने परिवार को बीमारी की जानकारी दी और निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई। सफल उपचार के बाद दक्ष्या का चेहरा सामान्य हो गया है और परिवार की चिंताएं खुशियों में बदल गई हैं। दक्ष्या के पिता रोहित और माता लक्ष्मी का कहना है कि आरबीएसके टीम के नोडल अधिकारी डॉ अमित शर्मा ने पूरे उपचार के दौरान उनका मार्गदर्शन किया और किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी। उन्होंने योजना एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
मुख़्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर एन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जन्मजात विकार, बीमारियों, पोषण संबंधी समस्याओं एवं विकासात्मक देरी से प्रभावित बच्चों की समय रहते पहचान कर उन्हें निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है। मितांश और दक्ष्या की सफलता की कहानियां इस बात का प्रमाण हैं कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए नई उम्मीद और बेहतर जीवन का माध्यम बन रही हैं।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
योग के संदेश के साथ पंचदिवसीय अनुभावात्मक शिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन’
Previous

योग के संदेश के साथ पंचदिवसीय अनुभावात्मक शिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन’

संचारी रोग नियंत्रण में नगर निगम की भूमिका अहम, कर्मचारियों को किया गया संवेदीकृत
Next

संचारी रोग नियंत्रण में नगर निगम की भूमिका अहम, कर्मचारियों को किया गया संवेदीकृत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews