Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
अलीगढ समाचार

By HKSNEWS
July 21, 2026

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्रदेश के नौ जिलों में स्थायी लोक अदालतों के अध्यक्ष पद पर चयन एवं नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण साक्षी गर्ग ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 22बी के अंतर्गत स्थापित स्थायी लोक अदालतों के अध्यक्ष पद पर अलीगढ़, आजमगढ़, बलरामपुर, महोबा, संतकबीर नगर, पीलीभीत, एटा, गौतमबुद्धनगर एवं मथुरा जिलों में रिक्त पदों के लिए चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया का अवलोकन कर सकते हैं। निर्धारित शर्तों के अनुरूप आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
पूर्णकालिक सचिव ने पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील करते हुए कहा कि विस्तृत जानकारी एवं आवेदन संबंधी सभी निर्देश उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

काबड़ यात्रा 2026: मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने की वर्चुअल बैठक

Next

संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना : उत्कृष्ट हस्तनिर्मित उत्पादों का हुआ चयन, बुनकरों की प्रतिभा को मिलेगा प्रोत्साहन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews