Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
अलीगढ समाचार

संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना : उत्कृष्ट हस्तनिर्मित उत्पादों का हुआ चयन, बुनकरों की प्रतिभा को मिलेगा प्रोत्साहन

By HKSNEWS
July 21, 2026

मथुरा के कमल सिंह प्रथम, हाथरस के रूप किशोर द्वितीय एवं आगरा के वाकर तृतीय स्थान पर चयनित

अलीगढ़ : हथकरघा बुनकरों में उत्कृष्टता, नवाचार एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए अलीगढ़ परिक्षेत्र स्तर पर हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित चयन समिति की बैठक में अलीगढ़ परिक्षेत्र के आगरा, हाथरस, मथुरा एवं अलीगढ़ जिलों के बुनकरों द्वारा तैयार किए गए तौलिया, दरी, पायदान, आसन, कवर एवं लिहाफ सहित कई उत्कृष्ट हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
चयन समिति ने उत्पादों की कलात्मक गुणवत्ता, बुनाई की उत्कृष्टता, डिजाइन एवं उपयोगिता के आधार पर सर्वसम्मति से तीन श्रेष्ठ उत्पादों का चयन किया। इसमें मथुरा के कमल सिंह प्रथम, हाथरस के रूप किशोर द्वितीय एवं आगरा के वाकर तृतीय स्थान पर चयनित हुए।
बैठक में चयनित उत्पादों की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना का उद्देश्य पारंपरिक हथकरघा उद्योग को नई पहचान देना, बुनकरों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और उत्कृष्ट उत्पादों को व्यापक मंच उपलब्ध कराना है। इससे स्थानीय बुनकरों को बेहतर बाजार, पहचान एवं आर्थिक सशक्तीकरण का अवसर मिलेगा।
हथकरघा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंडल स्तर पर चयनित बुनकरों को प्रशस्ति पत्र के साथ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार स्वरूप क्रमशः 20 हजार, 15 हजार एवं 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। मंडल स्तर पर चयनित उत्पाद राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भी प्रदर्शित किए जाएंगे, जहां चयनित बुनकरों को मुख्यमंत्री द्वारा क्रमशः 1 लाख, 50 हजार एवं 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
बैठक के अंत में अध्यक्ष ने सभी समिति सदस्यों एवं प्रतिभागी बुनकरों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इस प्रकार की योजनाएं पारंपरिक हथकरघा कला के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ बुनकरों की आजीविका को नई मजबूती प्रदान करेंगी। इस अवसर पर सहायक आयुक्त, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, परिक्षेत्र अलीगढ़ देवेन्द्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

Next

दौरा पड़ने पर गूलर रोड नाले में गिरा किशोर के संबंध में नगर आयुक्त का बयान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews