Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
अलीगढ समाचार

दौरा पड़ने पर गूलर रोड नाले में गिरा किशोर के संबंध में नगर आयुक्त का बयान

By HKSNEWS
July 21, 2026

 

थाना बन्नादेवी क्षेत्र के अंतर्गत गूलर रोड स्थित नाले के समीप मंगलवार प्रातः एक 15 वर्षीय किशोर की मृत्यु की घटना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मृतक के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

नगर आयुक्त ने बताया कि पुलिस जांच एवं नगर निगम को प्राप्त तथ्यों के अनुसार नगला मसानी निवासी सुभाष जो नगर निगम के पुराने कार्यालय के निकट कचौड़ी का ठेला लगाते हैं उनके 15 वर्षीय पुत्र संजय को लंबे समय से मिर्गी/दौरे की बीमारी थी। मंगलवार सुबह वह अपने पिता के ठेले की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे अचानक दौरा पड़ा जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह समीप स्थित नाले में गिर गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे नाले से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि घटना के संबंध में उपलब्ध वीडियो फुटेज एवं प्रारंभिक तथ्यों से स्पष्ट होता है कि किशोर अचानक आए दौरे के कारण नाले में गिरा।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह एक दुर्भाग्यपूर्ण चिकित्सकीय परिस्थिति के कारण हुई दुर्घटना प्रतीत होती है। इस घटना का नगर निगम के किसी निर्माण कार्य अथवा लापरवाही से कोई संबंध नहीं है। नगर निगम तथ्यों के आधार पर संबंधित जांच में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना : उत्कृष्ट हस्तनिर्मित उत्पादों का हुआ चयन, बुनकरों की प्रतिभा को मिलेगा प्रोत्साहन

Next

रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोज़र की कार्यवाही व नोटिस को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews