Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
अलीगढ समाचार

मेड़बंदी व पैमाइश विवादों का हो स्थायी समाधान, राजस्व संहिता की धारा-24 के तहत कराएं निस्तारण -डीएम

By HKSNEWS
August 1, 2026

विद्युत शिकायत के लापरवाह निस्तारण पर एसडीओ को फटकार, गुणवत्तापूर्ण समाधान पर दिया जोर

अलीगढ़ : जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन की उपस्थिति में तहसील अतरौली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में मेड़बंदी, पैमाइश, विद्युत, उर्वरक वितरण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराते हुए जिलाधिकारी ने अवशेष शिकायतों को निर्धारित समयावधि में निस्तारित कराने के निर्देश दिए।
मेड़बंदी एवं पैमाइश से जुड़े प्रकरणों पर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे विवाद संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में प्राप्त होते हैं। इनका स्थायी समाधान उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-24 के अंतर्गत उपलब्ध विधिक व्यवस्था के अनुसार कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि की सीमा संबंधी विवादों में संबंधित पक्षों को एसडीएम न्यायालय में वाद प्रस्तुत करने के लिए जागरूक करें, ताकि नियमानुसार पैमाइश, सीमांकन एवं न्यायोचित निर्णय के माध्यम से विवाद का स्थायी निस्तारण हो सके।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने आपसी झगड़े, उत्पीड़न एवं घरेलू विवाद से संबंधित प्रकरणों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया।
जिलाधिकारी ने पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की भी समीक्षा की। विद्युत विभाग की एक शिकायत का संतोषजनक निस्तारण न पाए जाने पर उन्होंने उपखंड अधिकारी मनोज कुमार को कड़ी फटकार लगाई और निर्देश दिए कि शिकायतों में केवल औपचारिक आख्या न लगाई जाए, बल्कि मौके पर जाकर तथ्यात्मक एवं वास्तविक जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस के दौरान उत्तर प्रदेश लेखपाल महासंघ के बैनर तले तहसील के लेखपालों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम अतरौली नारायण सिंह, सीएमओ डा0 नीरज त्यागी, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार मयंक गोयल एवं शाने हैदर समेत सभी जिला व तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

माटीकला जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, युवाओं को स्वरोजगार अपनाने का आह्वान- लाभार्थियों ने अपने अनुभव किए साझा

Next

नौरंगी लाल राजकीय इंटर कॉलेज में काली चरण ने प्रधानाचार्य पद का ग्रहण किया कार्यभार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews