नौरंगी लाल राजकीय इंटर कॉलेज में काली चरण ने प्रधानाचार्य पद का ग्रहण किया कार्यभार
अलीगढ़ : नौरंगी लाल राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को काली चरण जी ने प्रधानाचार्य पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने बुके भेट किया एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दी ।
इस अवसर पर काली चरण जी ने कहा कि विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी,साथ ही प्रधानाचार्य ने कहा कि नौरंगी लाल राजकीय इंटर कॉलेज अलीगढ़ को प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का आह्वान किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व एवं प्रशासनिक अनुभव से विद्यालय शिक्षा, खेल, विज्ञान, नवाचार एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के अंत में समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने नवागत प्रधानाचार्य के सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।