महिलाओं की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड 22 जुलाई को एटा में करेंगी जनसुनवाई
पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर होगी प्रभावी सुनवाई, जिला कारागार का भी करेंगी निरीक्षण
एटा, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती रेनू गौड का 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को जनपद एटा का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। भ्रमण के दौरान वह प्रातः 11:00 बजे तहसील सदर, एटा के सभागार में महिलाओं की समस्याओं एवं शिकायतों की जनसुनवाई करेंगी। इसके उपरांत अपराह्न 2:30 बजे जिला कारागार का निरीक्षण कर वहां महिला बंदियों से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि माननीय सदस्य के अन्य कार्यक्रम उनके निर्देशानुसार संपादित किए जाएंगे।
उन्होंने जनपद की समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की है कि यदि उन्हें महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, बाल संरक्षण अथवा महिला सुरक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या है, तो वे 22 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे तहसील सदर, एटा के सभागार में आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी शिकायत माननीय सदस्य श्रीमती रेनू गौड के समक्ष प्रस्तुत करें।
उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं न्यायोचित समाधान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।